खामोश दिल
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली बबीता रानी ने 25 वर्षों तक अध्यापन किया है। विद्यार्थी जीवन से कविता और शायरी लिखने का उनका शौक अब उनकी पाँचवीं पुस्तक “खामोश दिल” के रूप में पाठकों तक पहुँच रहा है। उनकी पुस्तक “विविध सुमन” को इंटरनेशनल एक्सेलर अवार्ड 2026 के लिए चुना गया है।